
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय पॉलीटेक्निक अंबिकापुर द्वारा जिला चिकित्सालय तथा रेडक्रॉस के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा रक्तदान के महत्व, इसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।तत्पश्चात शिविर में रक्तदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं संस्था के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान किया गय